बिज़नेस

बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के चुनाव अभियान को धार देंगे नितिन नवीन, 9 जुलाई से दो दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे

पटना: बिहार की राजधानी पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस सीट को हर हा

AD
admin
2026-07-08
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के चुनाव अभियान को धार देंगे नितिन नवीन, 9 जुलाई से दो दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के चुनाव अभियान को धार देंगे नितिन नवीन, 9 जुलाई से दो दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे

पटना: बिहार की राजधानी पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस सीट को हर हाल में अपने कब्जे में बनाए रखना चाहती है। इसी रणनीति के तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 9 जुलाई से दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचेंगे। बांकीपुर उपचुनाव की घोषणा के बाद यह उनका पहला बिहार दौरा होगा।

माना जा रहा है कि अपने दौरे के दौरान नितिन नवीन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देंगे। बीजेपी ने इस सीट से युवा नेता अभिषेक कुमार ‘बंटी’ को उम्मीदवार बनाया है और पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उनके समर्थन में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है।

बांकीपुर विधानसभा सीट लंबे समय से बीजेपी का मजबूत गढ़ रही है। इस सीट से नितिन नवीन कई बार विधायक रह चुके हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद सीट रिक्त हुई, जिसके चलते यहां उपचुनाव कराया जा रहा है। ऐसे में पार्टी इस सीट पर अपनी जीत बरकरार रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।

सूत्रों के अनुसार, पटना पहुंचने के बाद नितिन नवीन सबसे पहले महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना कर सकते हैं। इसके बाद वह बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक कुमार ‘बंटी’ के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। संभावना है कि वह उनके नामांकन कार्यक्रम में भी मौजूद रहेंगे और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे।

नामांकन के बाद नितिन नवीन बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान बांकीपुर उपचुनाव की रणनीति, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, मतदाताओं तक प्रभावी पहुंच बनाने और चुनाव प्रचार की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

इसके अलावा, वह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर प्रस्तावित एनडीए जिलाध्यक्षों की बैठक में भी शामिल हो सकते हैं। इस बैठक में गठबंधन की चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी तैयारियों पर मंथन किया जाएगा।

Enjoying this post?

Subscribe to Janhitmail to get deep dives like this delivered directly to your inbox .

AD

admin

Editor in Chief

Janhitmail Editorial Team & Administrator.

More from Janhitmail

No other posts found.