बिज़नेस

Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पीड़ित परिवार से मिले मंत्री अशोक चौधरी, बोले- गलत था एनकाउंटर, होगी निष्पक्ष जांच

भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर सियासी हलचल लगातार तेज होती जा रही है। रविवार को बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू

AD
admin
2026-07-05
Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पीड़ित परिवार से मिले मंत्री अशोक चौधरी, बोले- गलत था एनकाउंटर, होगी निष्पक्ष जांच
Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पीड़ित परिवार से मिले मंत्री अशोक चौधरी, बोले- गलत था एनकाउंटर, होगी निष्पक्ष जांच

भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर सियासी हलचल लगातार तेज होती जा रही है। रविवार को बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी मृतक के पैतृक गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और सरकार की ओर से निष्पक्ष जांच व न्याय का भरोसा दिलाया।

गांव पहुंचने के बाद अशोक चौधरी ने भरत तिवारी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। इस मामले में जेडीयू की ओर से पहली बार कोई वरिष्ठ नेता सीधे पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। इससे पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी परिवार से मुलाकात कर चुके हैं।

मीडिया से बातचीत में अशोक चौधरी ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के आधार पर उन्हें पूरे मामले की पूरी तस्वीर नहीं पता थी, लेकिन अब सभी तथ्यों से अवगत होने के बाद उनका मानना है कि यह एनकाउंटर गलत था। उन्होंने कहा कि वह पूरे घटनाक्रम की जानकारी मुख्यमंत्री को देंगे और मामले के सभी पहलुओं से उन्हें अवगत कराएंगे।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

डीएसपी और थाना प्रभारी (एसएचओ) की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर अशोक चौधरी ने कहा कि भारत में हर कार्रवाई कानून और न्यायिक प्रक्रिया के तहत होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई जांच पूरी होने और कानूनी प्रक्रिया का पालन करने के बाद ही की जाती है।

भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर पहले से ही विपक्ष सरकार पर सवाल उठा रहा है। अब सत्ता पक्ष के वरिष्ठ मंत्री के बयान के बाद यह मामला राजनीतिक रूप से और अधिक चर्चा में आ गया है। अशोक चौधरी ने दोहराया कि सरकार पूरे मामले की पारदर्शी जांच सुनिश्चित करेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Enjoying this post?

Subscribe to Janhitmail to get deep dives like this delivered directly to your inbox .

AD

admin

Editor in Chief

Janhitmail Editorial Team & Administrator.

More from Janhitmail

No other posts found.