बिहार : लोक जनशक्ति पार्टी ने अपने संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण रामविलास पासवान की 80वीं जयंती को भव्य रूप से मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। 5 जुलाई को हाजीपुर में आयोजित होने वाले समारोह को लेकर जिला कार्यकारिणी की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
समारोह में केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान मुख्य अतिथि होंगे। प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि यह आयोजन रामविलास पासवान के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को सम्मान देने के साथ उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। पार्टी के अनुसार, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद है।
Enjoying this post?
Subscribe to Janhitmail to get deep dives like this delivered directly to your inbox .