क्राइम

ओला-उबर टैक्सी चलाने की आड़ में बाइक चोरी, नोएडा पुलिस ने गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

नोएडा। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने एनसीआर में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दिल्ल

AD
admin
2026-08-21
ओला-उबर टैक्सी चलाने की आड़ में बाइक चोरी, नोएडा पुलिस ने गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
ओला-उबर टैक्सी चलाने की आड़ में बाइक चोरी, नोएडा पुलिस ने गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

नोएडा। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने एनसीआर में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और चंडीगढ़ से चोरी की गई 12 बाइक, एक वैगनआर कार और दो चाकू बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरोह का सरगना दीपांशु है।

पुलिस ने बताया कि आरोपितों को बृहस्पतिवार को स्टेलर पार्क के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मैनपुरी के नेका मऊ गांव निवासी रवि प्रताप, प्रशांत सिंह, दीपांशु और सकत गांव निवासी विमल शाक्य के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपित आठवीं कक्षा तक पढ़े हैं।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे ओला-उबर के लिए टैक्सी चलाते थे। टैक्सी चलाने के दौरान वे अलग-अलग इलाकों में घूमते थे और इसी की आड़ में दोपहिया वाहनों को चोरी करने का मौका तलाशते थे। चोरी की गई बाइकों को करीब आठ से 10 हजार रुपये में बेच दिया जाता था।

पुलिस के मुताबिक गिरोह का सरगना दीपांशु बताया गया है, जबकि बरामद वैगनआर कार विमल शाक्य के नाम से जुड़ी है। आरोपित चोरी के दौरान किसी के पकड़ने या विरोध करने पर डराने-धमकाने के लिए चाकू अपने पास रखते थे।

पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी के वाहनों को खरीदने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है। बरामद 12 बाइक किन-किन स्थानों से चोरी की गई थीं, इसका सत्यापन भी किया जा रहा है।

Enjoying this post?

Subscribe to Janhitmail to get deep dives like this delivered directly to your inbox .

AD

admin

Editor in Chief

Janhitmail Editorial Team & Administrator.

More from Janhitmail

No other posts found.