झारखंड / रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि जमशेदपुर और आदित्यपुर बंद को जनता का व्यापक और स्वैच्छिक समर्थन मिला। उनके अनुसार, यह राज्य सरकार के प्रति लोगों की नाराजगी का स्पष्ट संकेत है।
अमर बाउरी ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ी है और अपराधी बेखौफ होकर सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर और आदित्यपुर में नशे और ड्रग्स का कारोबार बढ़ रहा है, लेकिन पुलिस इसे रोकने में असफल साबित हो रही है।
उन्होंने सरकार पर सोशल मीडिया और सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता ने इन कोशिशों को नकार दिया। बाउरी ने कहा कि भाजपा एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जनता के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करती रहेगी। प्रेसवार्ता में पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे।
Enjoying this post?
Subscribe to Janhitmail to get deep dives like this delivered directly to your inbox .