उत्तराखंड

गढ़ी कैंट में मलबा गिरने से दो श्रमिक दबे, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराया रेस्क्यू

देहरादून:  देहरादून के गढ़ी कैंट क्षेत्र में घट्टीगोला पुल के समीप सोमवार को मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य के दौरान अचानक मलबा गिरने से दो श्रमिक मलबे में दब गए

AD
admin
2026-07-13
गढ़ी कैंट में मलबा गिरने से दो श्रमिक दबे, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराया रेस्क्यू
गढ़ी कैंट में मलबा गिरने से दो श्रमिक दबे, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराया रेस्क्यू

देहरादून:  देहरादून के गढ़ी कैंट क्षेत्र में घट्टीगोला पुल के समीप सोमवार को मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य के दौरान अचानक मलबा गिरने से दो श्रमिक मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान का निरीक्षण करते हुए बचाव कार्य में जुटी टीमों का मार्गदर्शन किया।

रेस्क्यू टीम ने दोनों श्रमिकों, कविकांत और जोगिंदर, को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए दून अस्पताल भेजा। मंत्री गणेश जोशी स्वयं भी घायल श्रमिकों के साथ अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली।

अस्पताल में मंत्री जोशी ने डॉक्टरों को दोनों श्रमिकों का त्वरित और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चिकित्सकों के अनुसार प्राथमिक जांच में दोनों की हालत सामान्य पाई गई है और वे खतरे से बाहर हैं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राहत जताते हुए दोनों श्रमिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों की सुरक्षा और बेहतर उपचार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Enjoying this post?

Subscribe to Janhitmail to get deep dives like this delivered directly to your inbox .

AD

admin

Editor in Chief

Janhitmail Editorial Team & Administrator.

More from Janhitmail

No other posts found.