रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शुक्रवार को उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन ने खिलाड़ियों के हित में राज्य सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
एसोसिएशन ने 20 खेलों के 156 खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित कर उन्हें शासकीय सेवा में लाभ देने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और युवाओं का खेलों के प्रति रुझान मजबूत होगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर अवसर, संसाधन और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में अवसर देने का निर्णय प्रदेश में खेल संस्कृति को नई दिशा देगा और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेगा।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे। वहीं, एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खेल अधोसंरचना के विकास और खिलाड़ियों के कल्याण के लिए राज्य सरकार की पहल की सराहना की।
Enjoying this post?
Subscribe to Janhitmail to get deep dives like this delivered directly to your inbox .