उत्तर प्रदेश

शिक्षकों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, 8 जुलाई को वाराणसी से लॉन्च होगी कैशलेस चिकित्सा योजना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के लाखों शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। 8 जुलाई को वाराणसी से मुख्यमंत्री

AD
admin
2026-07-03
शिक्षकों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, 8 जुलाई को वाराणसी से लॉन्च होगी कैशलेस चिकित्सा योजना
शिक्षकों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, 8 जुलाई को वाराणसी से लॉन्च होगी कैशलेस चिकित्सा योजना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के लाखों शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। 8 जुलाई को वाराणसी से मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के लागू होने के बाद पात्र शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और उनके आश्रितों को सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।

सरकार के अनुसार, इस योजना का उद्देश्य शिक्षकों और कर्मचारियों को इलाज के दौरान आर्थिक बोझ से राहत देना है। लाभार्थियों को पहले पंजीकरण और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिसके बाद उन्हें कैशलेस मेडिकल कार्ड जारी किया जाएगा। इस कार्ड के जरिए निर्धारित अस्पतालों में बिना तत्काल भुगतान के उपचार कराया जा सकेगा।

प्रदेश सरकार का दावा है कि इस योजना से लाखों शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया और उनके परिवार लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान योजना का शुभारंभ करेंगे और लाभार्थियों को संबोधित भी करेंगे। सरकार का मानना है कि यह योजना शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Enjoying this post?

Subscribe to Janhitmail to get deep dives like this delivered directly to your inbox .

AD

admin

Editor in Chief

Janhitmail Editorial Team & Administrator.

More from Janhitmail

No other posts found.