क्राइम

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद सक्रिय अंतरराज्यीय बाल तस्करी गिरोह

AD
admin
2026-06-18
दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद
दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद सक्रिय अंतरराज्यीय बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए पांच नवजात शिशुओं को तस्करों के चंगुल से सुरक्षित बचा लिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय जिला दिल्ली पुलिस के पुलिस उपायुक्त  जल्द ही एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता  करने जा रहे हैं। इस प्रेस वार्ता में डीसीपी इस गिरोह के तौर-तरीकों, शिशुओं को कहाँ से लाया जा रहा था और इन्हें कहाँ बेचने की योजना थी, जैसे तमाम अहम खुलासों से पर्दा उठाएंगे। पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि इस नेटवर्क के तार देश के और किन-किन राज्यों से जुड़े हुए हैं।

Enjoying this post?

Subscribe to Janhitmail to get deep dives like this delivered directly to your inbox .

AD

admin

Editor in Chief

Janhitmail Editorial Team & Administrator.

More from Janhitmail

No other posts found.