देहरादून: उत्तराखंड को “ड्रग्स फ्री देवभूमि” बनाने के अभियान के तहत दून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए प्रेमनगर क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये कीमत की 6 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली प्रेमनगर पुलिस ने 28 जुलाई को सघन चेकिंग अभियान के दौरान अमन कुमार (28 वर्ष) निवासी केहरी गांव, थाना प्रेमनगर को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पैसों की जरूरत के कारण नशे की तस्करी में शामिल हुआ था। उसने स्मैक एक अज्ञात युवक से खरीदी थी और उसे छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर देहरादून में पढ़ने वाले छात्रों और नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी। हालांकि इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।
बरामदगी
6.00 ग्राम अवैध स्मैक
अनुमानित कीमत: ₹2 लाख
पुलिस टीम
उपनिरीक्षक अमित शर्मा, चौकी प्रभारी झाझरा
कांस्टेबल निर्भय नारायण
कांस्टेबल वीरेंद्र यादव
Enjoying this post?
Subscribe to Janhitmail to get deep dives like this delivered directly to your inbox .