झारखण्ड

देवघर एम्स में जल्द शुरू होगी ECHS सुविधा, झारखंड-बिहार के पूर्व सैनिकों को मिलेगा बड़ा लाभ

झारखंड / देवघर :  झारखंड के देवघर एम्स में जल्द ही पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS) की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके लागू होने के बाद झारखंड और बिह

AD
admin
2026-07-04
देवघर एम्स में जल्द शुरू होगी ECHS सुविधा, झारखंड-बिहार के पूर्व सैनिकों को मिलेगा बड़ा लाभ
देवघर एम्स में जल्द शुरू होगी ECHS सुविधा, झारखंड-बिहार के पूर्व सैनिकों को मिलेगा बड़ा लाभ

झारखंड / देवघर :  झारखंड के देवघर एम्स में जल्द ही पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS) की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके लागू होने के बाद झारखंड और बिहार के हजारों पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को इलाज के लिए रांची, पटना या दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा।

गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे और एम्स देवघर के निदेशक डॉ. नितिन गंगने ने बताया कि रक्षा मंत्रालय से पत्र मिलने के बाद प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। एम्स प्रशासन ने अपनी सहमति भेज दी है और योजना जल्द लागू होने की उम्मीद है।

ECHS शुरू होने पर पूर्व सैनिकों के लिए अस्पताल में अलग सीनियर सिटीजन काउंटर बनाया जाएगा, जहां पंजीकरण, ओपीडी, डॉक्टर से परामर्श, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी और सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं में प्राथमिकता मिलेगी। भर्ती होने की स्थिति में भी उन्हें त्वरित इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।

इस सुविधा का लाभ देवघर के अलावा दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़ और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों के पूर्व सैनिकों को भी मिलेगा। सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने कहा कि पूर्व सैनिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। वहीं, एम्स प्रशासन के अनुसार योजना को जल्द औपचारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा।

Enjoying this post?

Subscribe to Janhitmail to get deep dives like this delivered directly to your inbox .

AD

admin

Editor in Chief

Janhitmail Editorial Team & Administrator.

More from Janhitmail

No other posts found.