बिज़नेस

पूर्वी चंपारण में वाटर पार्क को लेकर विवाद, राजद सांसद सुधाकर सिंह समेत 27 पर FIR

पूर्वी चंपारण के पिपराकोठी थाना क्षेत्र स्थित जीवधारा गांव में प्रस्तावित वाटर पार्क निर्माण को लेकर विवाद बढ़ गया है। सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य में बाधा डाल

AD
admin
2026-07-04
पूर्वी चंपारण में वाटर पार्क को लेकर विवाद, राजद सांसद सुधाकर सिंह समेत 27 पर FIR
पूर्वी चंपारण में वाटर पार्क को लेकर विवाद, राजद सांसद सुधाकर सिंह समेत 27 पर FIR

पूर्वी चंपारण के पिपराकोठी थाना क्षेत्र स्थित जीवधारा गांव में प्रस्तावित वाटर पार्क निर्माण को लेकर विवाद बढ़ गया है। सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य में बाधा डालने के आरोप में राजद सांसद सुधाकर सिंह समेत 27 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार, सरकारी गैरमजरूआ भूमि पर निर्माण के दौरान कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और जमीन पर कब्जे का प्रयास किया। सूचना मिलने पर प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो की जांच कर अन्य लोगों की पहचान में जुटी है। जिनकी संलिप्तता मिलेगी, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, राजद सांसद सुधाकर सिंह ने आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि वे केवल ग्रामीणों के समर्थन में वहां पहुंचे थे और जिस जमीन पर निर्माण हो रहा है, उसका लंबे समय से स्थानीय लोग उपयोग करते रहे हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जिला प्रशासन ने कहा है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा और सरकारी कार्य में बाधा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर मामले की जांच जारी है।

Enjoying this post?

Subscribe to Janhitmail to get deep dives like this delivered directly to your inbox .

AD

admin

Editor in Chief

Janhitmail Editorial Team & Administrator.

More from Janhitmail

No other posts found.