मनोरंजन

'जय हिंद जय सिंध' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी

भारत-पाकिस्तान विभाजन की दर्दनाक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्मों की कड़ी में अब एक और नया नाम जुड़ने जा रहा है। निर्देशक इंद्रजीत लंकेश की आगामी फिल्म 'जय हिंद जय स

AD
admin
2026-07-01
'जय हिंद जय सिंध' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी
'जय हिंद जय सिंध' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी

भारत-पाकिस्तान विभाजन की दर्दनाक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्मों की कड़ी में अब एक और नया नाम जुड़ने जा रहा है। निर्देशक इंद्रजीत लंकेश की आगामी फिल्म ‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया। यह फिल्म विभाजन की त्रासदी के साथ प्रेम, देशभक्ति और अपनी पहचान की तलाश की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करेगी।

फिल्म ‘जय हिंद जय सिंध’ साल 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की घटनाओं पर आधारित एक ऐतिहासिक ड्रामा है। हाल ही में जारी किए गए इसके पहले पोस्टर में विभाजन के दौर की पीड़ा और उस समय के माहौल की झलक देखने को मिलती है। फिल्म का निर्देशन इंद्रजीत लंकेश ने किया है और इसे इसी साल अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है। हालांकि, रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं किया गया है।

फिल्म की स्टारकास्ट में विक्रम कोचर, उपासना सिंह, अमित बहल, छाया कदम और राहुल देव जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण सैमीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माता सैमी नानवानी ने किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की कहानी निर्माता सैमी नानवानी के कुछ वास्तविक जीवन के अनुभवों से प्रेरित बताई जा रही है। सिंध की सांस्कृतिक विरासत को केंद्र में रखकर बनाई गई इस फिल्म में विभाजन के दर्द के साथ प्रेम, देशभक्ति और अपनी पहचान बचाने के संघर्ष को भावनात्मक अंदाज में पर्दे पर उतारा जाएगा।

(साभार)

Enjoying this post?

Subscribe to Janhitmail to get deep dives like this delivered directly to your inbox .

AD

admin

Editor in Chief

Janhitmail Editorial Team & Administrator.

More from Janhitmail

No other posts found.