क्राइम

विकासनगर में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे पांच आरोपी गिरफ्तार, 8,150 रुपये और ताश की गड्डी बरामद

देहरादून:  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिले में आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ ख

AD
admin
2026-08-08
विकासनगर में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे पांच आरोपी गिरफ्तार, 8,150 रुपये और ताश की गड्डी बरामद
विकासनगर में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे पांच आरोपी गिरफ्तार, 8,150 रुपये और ताश की गड्डी बरामद

देहरादून:  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिले में आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुए में लगाई जा रही 8,150 रुपये की नकदी और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिव मंदिर, पृथ्वीपुर, विकासनगर स्थित एक बगीचे में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान असरफ (52), गालिब (40), सुनील (38), जीशान (39) और सोयेब (28) के रूप में हुई है। सभी आरोपी विकासनगर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0 236/2026, धारा 13G एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

बरामदगी:

8,150 रुपये नकद

52 ताश के पत्ते

Enjoying this post?

Subscribe to Janhitmail to get deep dives like this delivered directly to your inbox .

AD

admin

Editor in Chief

Janhitmail Editorial Team & Administrator.

More from Janhitmail

No other posts found.