नई दिल्ली- पिछले पूरे सप्ताह सोने-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। जहां सप्ताह के शुरुआती दिनों में तेजी रही, वहीं आखिरी कारोबारी दिनों में तेज गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि, नए कारोबारी सप्ताह के पहले दिन 27 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी के दामों में फिर से रिकवरी और उछाल दर्ज किया गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार (Comex) का हाल
ग्लोबल मार्केट (Comex) में हफ्ते की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। सुबह 9 बजे के आंकड़ों के मुताबिक:
सोना: 0.56% की तेजी के साथ 4,093.00 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
चांदी: 1.31% बढ़कर 59.675 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई है।
घरेलू बाजार (MCX) पर बढ़त
भारतीय वायदा बाजार (MCX) पर भी कीमती धातुओं में उछाल देखने को मिला:
सोना (Gold Rate): MCX पर सोना 678 रुपये (0.67%) की छलांग लगाकर ₹1,43,784 प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता नजर आया।
चांदी (Silver Rate): चांदी में भी मजबूती दिखी और यह 1.09% चढ़कर लगभग ₹2,24,550 प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती पाई गई।
देश के प्रमुख शहरों में आज के भाव (प्रति 10 ग्राम / प्रति किलो)
शहर 24K सोना (रु.) 22K सोना (रु.) 18K सोना (रु.) चांदी (रु./किग्रा)
नई दिल्ली ₹1,43,270 ₹1,31,331 ₹1,07,020 ₹2,22,580
मुंबई ₹1,44,840 ₹1,32,770 ₹1,08,630 ₹2,22,310
पटना ₹1,44,760 ₹1,32,578 ₹1,07,655 ₹2,23,850
जयपुर ₹1,43,410 ₹1,32,126 ₹1,08,558 ₹2,24,060
कानपुर ₹1,42,517 ₹1,31,181 ₹1,07,110 ₹2,22,920
Enjoying this post?
Subscribe to Janhitmail to get deep dives like this delivered directly to your inbox .