बिहार : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ‘Triple T’ फॉर्मूला लागू करने का ऐलान किया है। इस मॉडल का आधार Technology, Transparency और Trust होगा, जिसके जरिए प्रशासन को अधिक डिजिटल, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने विजिलेंस, स्पेशल यूनिट और आर्थिक अपराध इकाई को कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए तथा ब्लॉक कार्यालयों और थानों में मिलने वाली भ्रष्टाचार की शिकायतों पर विशेष निगरानी रखने को कहा।
उन्होंने जल्द ही राज्यभर में भ्रष्टाचार विरोधी जनजागरूकता अभियान चलाने की घोषणा करते हुए कहा कि ईमानदार और पारदर्शी प्रशासन ही सुशासन की असली पहचान है। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार का रास्ता अंततः जेल तक ही पहुंचाता है।
Enjoying this post?
Subscribe to Janhitmail to get deep dives like this delivered directly to your inbox .