रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में स्वयं एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर जमा किया। इस दौरान निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदाता सूची का अद्यतन और शुद्ध होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने विवरण का सत्यापन कराने और इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपने परिवार और आसपास के पात्र मतदाताओं को भी इस प्रक्रिया से जोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्यभर में बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं और मतदाता विवरण का सत्यापन कर रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।
Enjoying this post?
Subscribe to Janhitmail to get deep dives like this delivered directly to your inbox .