क्राइम

लुधियाना डबल मर्डर केस का खुलासा, पैसों के लालच में भतीजे ने की बुजुर्ग बुआ-फूफा की हत्या

लुधियाना- लुधियाना के शिमलापुरी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में

AD
admin
2026-06-02
लुधियाना डबल मर्डर केस का खुलासा, पैसों के लालच में भतीजे ने की बुजुर्ग बुआ-फूफा की हत्या
लुधियाना डबल मर्डर केस का खुलासा, पैसों के लालच में भतीजे ने की बुजुर्ग बुआ-फूफा की हत्या

लुधियाना- लुधियाना के शिमलापुरी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि बुजुर्ग दंपती की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उनके ही रिश्तेदार ने पैसों की लालच में की थी।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी प्रदीप सिंह (34) आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से परेशान था। वह अक्सर अपनी दूर की बुआ हरमीत कौर के घर आता-जाता था और उनसे आर्थिक मदद लिया करता था। घटना वाले दिन भी वह पैसे मांगने उनके घर पहुंचा था। इसी दौरान उसकी नजर घर में रखी नकदी पर पड़ गई, जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम देने की योजना बना ली।

जांच में पता चला कि आरोपी ने लोहे के बैरिंग से बुजुर्ग दंपती कुलदीप सिंह और हरमीत कौर पर हमला कर दिया। सिर पर किए गए लगातार वारों के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी घर से नकदी और सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया।

पुलिस का कहना है कि वारदात को लूट की घटना दिखाने के लिए आरोपी ने कुछ सबूतों को भटकाने की भी कोशिश की। हालांकि तकनीकी साक्ष्यों और गहन पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस लूटे गए रुपये और आभूषणों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

Enjoying this post?

Subscribe to Janhitmail to get deep dives like this delivered directly to your inbox .

AD

admin

Editor in Chief

Janhitmail Editorial Team & Administrator.

More from Janhitmail

No other posts found.