झारखण्ड

झारखंड: रिम्स में बढ़ेंगी MBBS, PG और सुपर स्पेशियलिटी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में मेडिकल शिक्षा का दायरा बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने एमबीबीएस, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी सीटों

AD
admin
2026-07-02
झारखंड: रिम्स में बढ़ेंगी MBBS, PG और सुपर स्पेशियलिटी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव
झारखंड: रिम्स में बढ़ेंगी MBBS, PG और सुपर स्पेशियलिटी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में मेडिकल शिक्षा का दायरा बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने एमबीबीएस, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी सीटों में उल्लेखनीय वृद्धि का प्रस्ताव तैयार करने का निर्णय लिया है। इसके लिए केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता मांगी जाएगी। साथ ही पलामू और दुमका मेडिकल कॉलेजों के विस्तार की योजना पर भी काम शुरू किया गया है।

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि रिम्स में एमबीबीएस सीटों को 176 से बढ़ाकर 250, पीजी सीटों को 180 से 275 और सुपर स्पेशियलिटी सीटों को 11 से बढ़ाकर 100 करने का लक्ष्य रखा गया है। सीट वृद्धि के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

सीटों में बढ़ोतरी के साथ रिम्स में हॉस्टल, प्रयोगशालाएं, ऑपरेशन थिएटर, आधुनिक चिकित्सा उपकरण और मानव संसाधनों का भी विस्तार किया जाएगा। इसके लिए विस्तृत परियोजना तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी जाएगी, जहां प्रत्येक अतिरिक्त सीट पर करीब 1.5 करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता मिलने की संभावना है।

बैठक में जेएसबीसीसीएल को 15 दिनों के भीतर संशोधित विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा पलामू और दुमका मेडिकल कॉलेजों में भविष्य में पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना पर भी चर्चा हुई। रिम्स परिसर में स्वच्छता अभियान चलाने, अनावश्यक निर्माण हटाने और संस्थान की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

Enjoying this post?

Subscribe to Janhitmail to get deep dives like this delivered directly to your inbox .

AD

admin

Editor in Chief

Janhitmail Editorial Team & Administrator.

More from Janhitmail

No other posts found.