पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को पटना स्थित ‘नेक संवाद’ कॉन्फ्रेंस हॉल में एनडीए की सभी सहयोगी दलों के जिला अध्यक्षों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और बिहार के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गई।
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू सांसद संजय झा, विभिन्न दलों के प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल से विकास कार्यों को और गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि बैठक में नीतीश कुमार ने भी नेताओं का मार्गदर्शन किया।
बैठक के बाद बिहार के लोक निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने इसे गठबंधन की नियमित संगठनात्मक प्रक्रिया बताते हुए कहा कि सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय के लिए सभी सहयोगी दलों से फीडबैक लिया गया। वहीं, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैठक का स्वागत किया और नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
Enjoying this post?
Subscribe to Janhitmail to get deep dives like this delivered directly to your inbox .