जोधपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया और संशोधित उड़ान (UDAN) योजना की शुरुआत की। लगभग 480 करोड़ रुपये की लागत से बने इस आधुनिक टर्मिनल की वार्षिक क्षमता 20 लाख यात्रियों की है, जिससे राजस्थान में पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
जोधपुर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने संशोधित उड़ान योजना (Modified UDAN Scheme) लॉन्च करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य देश के छोटे शहरों और दूरदराज़ क्षेत्रों तक हवाई संपर्क को मजबूत करना है। इस योजना के लिए अगले 10 वर्षों में 28,840 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
इसके बाद बालोतरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया के युद्ध के कारण दुनिया 21वीं सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट से गुजरी, लेकिन भारत ने समय पर नीतिगत फैसलों, ऊर्जा सुरक्षा और कूटनीतिक प्रयासों के दम पर इस चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया। उन्होंने विपक्ष पर देश की क्षमता को लेकर भ्रम फैलाने का भी आरोप लगाया।
प्रधानमंत्री ने राजस्थान में करीब 1.06 लाख करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इनमें ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल, सड़क, रेलवे और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य देश को आत्मनिर्भर बनाते हुए विकास की गति को और तेज करना है।
Enjoying this post?
Subscribe to Janhitmail to get deep dives like this delivered directly to your inbox .