क्राइम

देहरादून में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 1.648 किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार

एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरूद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त एक महिला नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार अभियुक

AD
admin
2026-08-14
देहरादून में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 1.648 किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार
देहरादून में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 1.648 किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार

एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरूद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस

मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त एक महिला नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्ता के कब्जे से 01 किलो 648 ग्राम गांजा हुआ बरामद

देहरादून – माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के मिशन को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने- अपने थाना क्षेत्रो में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में लिप्त नशा तस्करों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देशो के क्रम में कार्यवाही करते हुए पटेलनगर पुलिस द्वारा दिनांक 13/08/2026 की शाम को चेकिंग के दौरान न्यू पटेल नगर में गोस्वामी चौक के पास से एक महिला नशा तस्कर को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्व कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 527/2026, धारा- 8/20 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता:-

रेनू साहनी पत्नी गणेश साहनी निवासी निकट हाल किरायेदार आजम अंसारी गोस्वामी चौक, न्यू पटेल नगर, थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र 27 वर्ष

बरामदगी का विवरण :-

01 किलो 648 ग्राम गांजा

पुलिस टीम :-

1- उ0नि0 प्रवीण पुण्डीर, चौकी प्रभारी बाजार, कोतवाली पटेलनगर
2- हे0का0 सुशील कुमार
3- का0 प्रवीण कुमार
4- का0 राहुल कुमार
4- म0का0 लविता

Enjoying this post?

Subscribe to Janhitmail to get deep dives like this delivered directly to your inbox .

AD

admin

Editor in Chief

Janhitmail Editorial Team & Administrator.

More from Janhitmail

No other posts found.