बिज़नेस

राबड़ी देवी सरकारी बंगला छोड़ अपने निजी आवास में हुईं शिफ्ट।

पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने करीब दो दशक बाद पटना के चर्चित 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को खाली कर दिया है। गुरुवार को उन्होंने भवन निर्

AD
admin
2026-07-02
राबड़ी देवी सरकारी बंगला छोड़ अपने निजी आवास में हुईं शिफ्ट।
राबड़ी देवी सरकारी बंगला छोड़ अपने निजी आवास में हुईं शिफ्ट।

पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने करीब दो दशक बाद पटना के चर्चित 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को खाली कर दिया है। गुरुवार को उन्होंने भवन निर्माण विभाग को बंगला खाली करने की औपचारिक सूचना दे दी। यह आवास लंबे समय तक लालू प्रसाद यादव परिवार का राजनीतिक और पारिवारिक केंद्र रहा।

विभाग ने नवंबर 2025 में राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड स्थित नया सरकारी आवास आवंटित किया था, लेकिन कई नोटिसों के बावजूद बंगला खाली नहीं किया गया। फिलहाल परिवार कौटिल्य नगर स्थित अपने निजी आवास में रह रहा है। नए सरकारी आवास में मरम्मत और निर्माण कार्य जारी है। राबड़ी देवी ने लालू प्रसाद यादव की स्वास्थ्य जरूरतों को देखते हुए रैंप, लिफ्ट और अन्य सुविधाओं की मांग की है, जिस पर विभाग काम कर रहा है।

Enjoying this post?

Subscribe to Janhitmail to get deep dives like this delivered directly to your inbox .

AD

admin

Editor in Chief

Janhitmail Editorial Team & Administrator.

More from Janhitmail

No other posts found.