झारखण्ड

रांची-हटिया रेलवे को मिलेगी बड़ी राहत, लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को मंजूरी

रांची: रांची और हटिया रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों का दबाव कम करने के लिए 17 किलोमीटर लंबी लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना का रास्ता साफ हो गया है। झारखंड सरका

AD
admin
2026-07-08
रांची-हटिया रेलवे को मिलेगी बड़ी राहत, लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को मंजूरी
रांची-हटिया रेलवे को मिलेगी बड़ी राहत, लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को मंजूरी

रांची: रांची और हटिया रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों का दबाव कम करने के लिए 17 किलोमीटर लंबी लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना का रास्ता साफ हो गया है। झारखंड सरकार ने परियोजना के लिए खूंटी जिले की 11.635 एकड़ सरकारी जमीन दक्षिण पूर्व रेलवे को स्थायी रूप से हस्तांतरित करने की मंजूरी दे दी है।

भूमि हस्तांतरण के बदले दक्षिण पूर्व रेलवे करीब 17.81 करोड़ रुपये सरकार को देगा। नई रेल बाइपास लाइन बनने के बाद राउरकेला की ओर से आने वाली मालगाड़ियां और उत्तर भारत जाने वाली कुछ ट्रेनें रांची और हटिया स्टेशन से होकर नहीं गुजरेंगी। इससे दोनों स्टेशनों पर ट्रेनों का दबाव कम होगा और परिचालन अधिक सुचारू हो सकेगा।

सरकार ने शर्त रखी है कि रेलवे को 12 महीने के भीतर परियोजना पर काम शुरू करना होगा, अन्यथा जमीन वापस राजस्व विभाग को लौट जाएगी। साथ ही पर्यावरण और अन्य विभागों के सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना से माल ढुलाई तेज होगी, ट्रेनों की आवाजाही बेहतर होगी और रांची रेल मंडल के रेल नेटवर्क को नई मजबूती मिलेगी।

Enjoying this post?

Subscribe to Janhitmail to get deep dives like this delivered directly to your inbox .

AD

admin

Editor in Chief

Janhitmail Editorial Team & Administrator.

More from Janhitmail

No other posts found.