टिहरी गढ़वाल: टिहरी गढ़वाल के सिंघटाली क्षेत्र में नदी में डूबे दो व्यक्तियों की तलाश के लिए SDRF की टीम लगातार रेस्क्यू एवं सर्च ऑपरेशन चला रही है।
आज 30 जून 2026 को SDRF पोस्ट ब्यासी से मुख्य आरक्षी मोहन सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम ने सिंघटाली से लेकर ब्यासी तक नदी के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों, गहरे जल क्षेत्रों और संभावित स्थानों पर व्यापक खोजबीन की।
अभियान के दौरान SDRF जवानों ने तकनीकी उपकरणों की मदद से नदी किनारे, तेज बहाव वाले हिस्सों और संभावित स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम द्वारा लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
Enjoying this post?
Subscribe to Janhitmail to get deep dives like this delivered directly to your inbox .