उत्तराखंड

रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल

नैनीताल:  रातीघाट के निकट रामगढ़ नदी में डूबे युवक की तलाश में चलाए गए SDRF के सघन सर्च अभियान के दौरान युवक का शव बरामद कर लिया गया। आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल

AD
admin
2026-08-01
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल

नैनीताल:  रातीघाट के निकट रामगढ़ नदी में डूबे युवक की तलाश में चलाए गए SDRF के सघन सर्च अभियान के दौरान युवक का शव बरामद कर लिया गया।

आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल से मिली सूचना के अनुसार रामगढ़ नदी में एक युवक के डूबने की सूचना पर SDRF पोस्ट खैरना की टीम उप निरीक्षक पुष्कर सिंह जीना के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचकर SDRF टीम ने नदी के संभावित क्षेत्र में गहन एवं व्यवस्थित सर्च अभियान शुरू किया। लगातार अथक प्रयासों के बाद टीम ने नदी से युवक का शव बरामद किया।

मृतक की पहचान प्रिंस वगोरिया, निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। SDRF टीम ने शव को सावधानीपूर्वक नदी से बाहर निकालकर आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

SDRF की त्वरित कार्रवाई और पेशेवर सर्च अभियान के चलते ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Enjoying this post?

Subscribe to Janhitmail to get deep dives like this delivered directly to your inbox .

AD

admin

Editor in Chief

Janhitmail Editorial Team & Administrator.

More from Janhitmail

No other posts found.