बिज़नेस

बड़े पर्दे पर दिखेगी फणीश्वरनाथ रेणु की जीवनगाथा, शोध के बाद तैयार हुई फिल्म की कहानी

बिहार: 'मैला आंचल' के रचयिता और हिंदी साहित्य के महान कथाकार फणीश्वरनाथ रेणु के जीवन पर आधारित फिल्म ‘रेणु’ का निर्माण शुरू होने जा रहा है। उगना इंटरटेनमेंट के

AD
admin
2026-07-02
बड़े पर्दे पर दिखेगी फणीश्वरनाथ रेणु की जीवनगाथा, शोध के बाद तैयार हुई फिल्म की कहानी
बड़े पर्दे पर दिखेगी फणीश्वरनाथ रेणु की जीवनगाथा, शोध के बाद तैयार हुई फिल्म की कहानी

बिहार: ‘मैला आंचल’ के रचयिता और हिंदी साहित्य के महान कथाकार फणीश्वरनाथ रेणु के जीवन पर आधारित फिल्म ‘रेणु’ का निर्माण शुरू होने जा रहा है। उगना इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली यह फिल्म रेणु के साहित्य, सामाजिक सरोकारों और स्वतंत्रता व जेपी आंदोलन में उनके योगदान को केंद्र में रखेगी।

फिल्म की कहानी तैयार करने में छह से सात महीने तक शोध और डॉक्यूमेंट्री सामग्री का सहारा लिया गया है, ताकि उनके जीवन को वास्तविक रूप में प्रस्तुत किया जा सके। फिल्म की टैगलाइन ‘मैंने लाखों के बोल सहे’ रखी गई है। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि यह फिल्म सीमांचल और अररिया की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को रेणु के विचारों और साहित्य से जोड़ने का माध्यम बनेगी। फिल्म को अगले वर्ष मार्च तक रिलीज करने की तैयारी है।

Enjoying this post?

Subscribe to Janhitmail to get deep dives like this delivered directly to your inbox .

AD

admin

Editor in Chief

Janhitmail Editorial Team & Administrator.

More from Janhitmail

No other posts found.