क्राइम

करोल बाग में कार का शीशा तोड़कर करोड़ों के सोने-हीरे पर हाथ साफ, दो संदिग्ध हिरासत में

नई दिल्ली। करोल बाग इलाके में जयपुर के एक जौहरी की कार का शीशा तोड़कर बदमाशों ने दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत के सोने और हीरे के आभूषण चोरी कर लिए। वारदात के बाद

AD
admin
2026-08-21
करोल बाग में कार का शीशा तोड़कर करोड़ों के सोने-हीरे पर हाथ साफ, दो संदिग्ध हिरासत में
करोल बाग में कार का शीशा तोड़कर करोड़ों के सोने-हीरे पर हाथ साफ, दो संदिग्ध हिरासत में

नई दिल्ली। करोल बाग इलाके में जयपुर के एक जौहरी की कार का शीशा तोड़कर बदमाशों ने दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत के सोने और हीरे के आभूषण चोरी कर लिए। वारदात के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक जयपुर निवासी और एसकेजी कुंदन क्राफ्ट्स के मालिक कन्हैया लाल 19 अगस्त को अपने बेटे ध्रुव सोनी और एक कर्मचारी के साथ कारोबार के सिलसिले में दिल्ली आए थे। उनके साथ कार में तीन बैकपैक और एक सूटकेस रखा था। बैकपैक में सोने-हीरे के आभूषण और लैपटॉप था, जबकि सूटकेस में कपड़े रखे हुए थे।

दिल्ली में उन्होंने पहले ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में कुछ जौहरी कारोबारियों से मुलाकात की। इसके बाद वह करोल बाग पहुंचे। शाम करीब साढ़े पांच बजे आर्य समाज रोड पर कार खड़ी कर वह पास के बीकानेरवाले रेस्तरां में चले गए। इस दौरान कीमती सामान कार के अंदर ही रह गया।

करीब पौने आठ बजे जब कन्हैया लाल वापस लौटे तो कार की पिछली खिड़की टूटी मिली। जांच करने पर कार से बैकपैक और सूटकेस गायब मिले। इनमें रखे सोने और हीरे के आभूषणों की कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही करोल बाग थाना पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। फुटेज में हेलमेट पहने दो संदिग्ध मोटरसाइकिल पर नजर आए हैं।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मोटरसाइकिल का पता लगाया और उसके पंजीकृत मालिक तथा उसके दो भाइयों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही चोरी हुए आभूषणों की बरामदगी के लिए भी प्रयास जारी हैं।

Enjoying this post?

Subscribe to Janhitmail to get deep dives like this delivered directly to your inbox .

AD

admin

Editor in Chief

Janhitmail Editorial Team & Administrator.

More from Janhitmail

No other posts found.