बिज़नेस

दरभंगा पहुंचे केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, कई मुद्दों पर बोले

बिहार : केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे शुक्रवार को दरभंगा पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी के नेतृत्व में सांसद गोपाल जी ठाकुर

AD
admin
2026-07-04
दरभंगा पहुंचे केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, कई मुद्दों पर बोले
दरभंगा पहुंचे केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, कई मुद्दों पर बोले

बिहार : केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे शुक्रवार को दरभंगा पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी के नेतृत्व में सांसद गोपाल जी ठाकुर और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में राम मंदिर चढ़ावा मामले और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को लेकर अपनी बात रखी।

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के साथ विश्वासघात करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि जांच जारी है, कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जरूरत पड़ने पर राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी को स्कूल और उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग भी दोहराई। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा तथा अनुच्छेद 370 हटाकर उनके सपने को साकार किया गया।

Enjoying this post?

Subscribe to Janhitmail to get deep dives like this delivered directly to your inbox .

AD

admin

Editor in Chief

Janhitmail Editorial Team & Administrator.

More from Janhitmail

No other posts found.